Get App

बिहार के गयाजी में पितृपक्ष मेला आज से शुरू, जाने से पहले जानिए कहां ठहरना है और खाने-पीने की व्यवस्था कैसी है

बिहार के गयाजी में पितृपक्ष मेले का आगाज आज से हो गया है। देशभर से लोगों का गयाजी पहुंचना शुरू हो गया है। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ठहरने से लेकर खाने-पीने तक की मुफ्त व्यवस्था की गई है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 2:00 PM
बिहार के गयाजी में पितृपक्ष मेला आज से शुरू, जाने से पहले जानिए कहां ठहरना है और खाने-पीने की व्यवस्था कैसी है
गयाजी के नजदीक कई प्रमुख और ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल हैं। इनमें बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल बोधगया शामिल है।

गयाजी में पितृपक्ष मेला आज यानी 25 सितंबर से शुरू हो गया है। अगर आप पितृपक्ष में गयाजी जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो रहने और खाने-पीने की व्यवस्था के बारे में जान लेना जरूरी है। पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मेले में देशभर से लोग अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए आते हैं।

गयाजी रोड या ट्रेन से पहुंच सकते हैं

गयाजी रेलवे और सड़कों से अच्छी तरह से कनेक्टेड है। दूसरे राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे पहले गयाजी के गांधी मैदान पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। यहां बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की तरफ से 2,500 क्षमता वाली टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। यहां पीने का साफ पानी, शौचालय और बेड सहित सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यहां पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, वॉच टावर, मेडिकल कैंप के इंतजाम किए ग हैं। पूरी टेंट सिटी की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

इन जगहों पर ठहरने की व्यापक व्यवस्था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें