Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया है। गाजियाबाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए रविवार तड़के जाल बिछाया था। इसी दौरान असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

अपडेटेड May 31, 2026 पर 8:18 AM
Story continues below Advertisement
Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है

Ghaziabad Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के छात्र 17 साल के सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। आरोपी की पहचान असद के रूप में हुई है। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन वह सूर्या चौहान पर चाकू से हमला करने के मामले में फरार था। सूर्या पर गुरुवार को एक कहासुनी के दौरान हमला किया गया था और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि बाकी दो संदिग्धों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि असद घटना के बाद से ही फरार था। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस घटना का मुख्य आरोपी असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली कि असद खोड़ा थाना क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है। वह उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इसी दौरान असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूर्या हत्याकांड में अब तक 3 गिरफ्तार


मामूली कहासुनी के दौरान कथित रूप से चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 28 मई को खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी में रहने वाले सूर्या चौहान (17) को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन नाजुक हालत के कारण उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

सूर्या चौहान के परिवार ने आरोप लगाया कि 28 मई की दोपहर उसे किसी ने फोन किया था। उसे एक तय जगह पर मिलने के लिए बुलाया था। परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि जब वह अपने दोस्तों के साथ वहां गया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसके पेट में चाकू से कई वार किए गए। परिवार के लोगों ने दावा किया कि सूर्या अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा। लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और फिर से चाकू से उस पर वार किए।

पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू खरीदा गया था। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी असद और सूर्या चौहान एक-दूसरे को जानते थे। उनमें दोस्ती भी थी। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल चलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर एक आरोपी ने चौहान पर कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया।

फरार चल रहा था असद

मामले में गाजियाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी असद पुत्र नवाब फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। रविवार तड़के पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान असद पुत्र नवाब निवासी मदरसे वाली गली, थाना खोडा, गाजियाबाद के रूप में की है। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Abhishek Banerjee Attack: बंगाल के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा घेरा कैसे टूटा? जानें- TMC सांसद पर हमले की पूरी कहानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।