Ghaziabad Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के छात्र 17 साल के सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। आरोपी की पहचान असद के रूप में हुई है। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन वह सूर्या चौहान पर चाकू से हमला करने के मामले में फरार था। सूर्या पर गुरुवार को एक कहासुनी के दौरान हमला किया गया था और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि बाकी दो संदिग्धों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
