Get App

Greater Agra Project: ताजनगरी में घर बनाने का सपना होगा साकार! ग्रेटर आगरा की गोमतीपुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Greater Agra Project: अपना घर बनाने या आगरा में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की ग्रेटर आगरा परियोजना के अंतर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट के तहत अलग-अलग आकार के भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:15 PM
Greater Agra Project: ताजनगरी में घर बनाने का सपना होगा साकार! ग्रेटर आगरा की गोमतीपुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Greater Agra Project: 100 से लेकर 250 वर्ग मीटर से अधिक तक के भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है

Greater Agra Project Registration: ताजनगरी आगरा में अपना आशियाना बनाने या जमीन खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। आगरा विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी 'ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट' के अंतर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राधिकरण की ओर से जारी एक विज्ञापन के मुताबिक, इच्छुक आवेदक 2 दिसंबर 2026 तक भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से जारी है। इस योजना में अलग-अलग आकार के भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट चुनने का विकल्प मिलेगा।

ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट (Greater Agra Project) को शहर के नियोजित विस्तार और आवासीय सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। गोमतीपुरम टाउनशिप के माध्यम से लोगों को कम बजट में आवासीय क्षेत्र में अपना घर बनाने का अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है।

5 कैटेगरी में उपलब्ध होंगे आवासीय प्लॉट

आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से जारी विज्ञापन में भूखंडों को पांच कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें 100 वर्ग मीटर तक, 101 से 150 वर्ग मीटर, 151 से 200 वर्ग मीटर, 201 से 250 वर्ग मीटर और 250 वर्ग मीटर से अधिक आकार के भूखंड शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें