Gujarat Civic Polls Result: गुजरात के निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, तीनों शहरी निकायों पर जमाया कब्जा, कांग्रेस-AAP के खाते क्या आया?

Gujarat Civic Polls Result: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार (13 अक्टूबर) को घोषित नतीजों के मुताबिक, BJP को गांधीनगर नगर निगम (GMC) चुनाव में 44 में से 38 सीटों पर कब्जा कर बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा भगवा पार्टी ने थारा और ओखा नगरपालिकाओं में भी अपनी सत्ता बरकरार रखी है। गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gujarat civic polls: गांधीनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाई

Gujarat civic polls: गुजरात के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीनों निकायों में जबरदस्त जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार (13 अक्टूबर) को घोषित नतीजों के मुताबिक, BJP को गांधीनगर नगर निगम (GMC) चुनाव में 44 में से 38 सीटों पर कब्जा कर बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा भगवा पार्टी ने थारा और ओखा नगरपालिकाओं में भी अपनी सत्ता बरकरार रखी है। गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पांच सीट के साथ दूसरे नंबर पर रही। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाई। उसने पिछले जीएसमी चुनाव में एक सीट जीती थी। पिछला जीएमसी चुनाव अक्टूबर 2021 में हुआ था जिसमें BJP ने 44 में से 41 सीट जीती थीं। जबकि कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली थी।

थारा नगरपालिका में बीजेपी ने 19 सीटें जीतीं


बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका में भाजपा ने 24 में से 19 सीटें जीतीं। जबकि कांग्रेस को बाकी पांच सीटों पर जीत मिलीं। थारा नगरपालिका चुनाव का परिणाम भी आज ही घोषित हुआ। देवभूमि द्वारका जिले की ओखा नगरपालिका में 32 सीट के लिए मतदान हुआ था। इनमें से भारतीय जनता पार्टी ने 29 जीतीं। जबकि कांग्रेस को तीन सीट मिलीं।

ओखा में बीजेपी को 29 सीटें, 4 पर निर्विरोध जीत

ओखा में चार सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए क्योंकि इन सीट पर चुनाव मैदान में सिर्फ BJP के उम्मीदवार ही बचे थे। इन चार सीटों को मिलाकर भगवा पार्टी ने नगरपालिका की कुल 36 में से 33 सीट हासिल कीं। इन चुनाव नतीजों के साथ, बीजेपी ने रविवार को हुए चुनावों में तीनों शहरी स्थानीय निकायों पर अपना कब्जा बनाए रखा है। तीनों शहरी निकायों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हुई थी।

तीनों निकायों में बीजेपी ने बरकरार रखा कंट्रोल

गुजरात के इन तीनों शहरी निकायों के नतीजों से स्पष्ट है कि बीजेपी गांधीनगर नगर निगम, थारा नगरपालिका और ओखा नगरपालिका में अपना नियंत्रण बनाए रखने में सफल रही। वहीं, कांग्रेस ने गांधीनगर में पिछली बार की तुलना में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाई और थारा तथा ओखा में भी सीटें हासिल कीं। गांधीनगर में बीजेपी की सीटें 41 से घटकर 38 रह गईं, जबकि कांग्रेस की सीटें दो से बढ़कर पांच हो गईं। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी को इस बार गांधीनगर में कोई सीट नहीं मिली।

EVM से कराए गए चुनाव, गांधीनगर में 59.25% मतदान

गुजरात निर्वाचन आयोग के अनुसार, तीनों निकायों में चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए कराए गए थे। गांधीनगर में 59.25 प्रतिशत, थारा में 81.18% और ओखा में 63.27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। रविवार को वोटिंग के बाद मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई। नतीजों के साथ ही तीनों शहरी निकायों में नई स्थानीय राजनीतिक स्थिति स्पष्ट हो गई है। बीजेपी ने तीनों जगह अपना कंट्रोल बरकरार रखा। जबकि गांधीनगर में कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- Parvinder Singh: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।