Get App

Gujarat Civic Polls Result: गुजरात के निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, तीनों शहरी निकायों पर जमाया कब्जा, कांग्रेस-AAP के खाते क्या आया?

Gujarat Civic Polls Result: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार (13 अक्टूबर) को घोषित नतीजों के मुताबिक, BJP को गांधीनगर नगर निगम (GMC) चुनाव में 44 में से 38 सीटों पर कब्जा कर बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा भगवा पार्टी ने थारा और ओखा नगरपालिकाओं में भी अपनी सत्ता बरकरार रखी है। गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:14 PM
Gujarat Civic Polls Result: गुजरात के निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, तीनों शहरी निकायों पर जमाया कब्जा, कांग्रेस-AAP के खाते क्या आया?
Gujarat civic polls: गांधीनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाई

Gujarat civic polls: गुजरात के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीनों निकायों में जबरदस्त जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार (13 अक्टूबर) को घोषित नतीजों के मुताबिक, BJP को गांधीनगर नगर निगम (GMC) चुनाव में 44 में से 38 सीटों पर कब्जा कर बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा भगवा पार्टी ने थारा और ओखा नगरपालिकाओं में भी अपनी सत्ता बरकरार रखी है। गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पांच सीट के साथ दूसरे नंबर पर रही। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाई। उसने पिछले जीएसमी चुनाव में एक सीट जीती थी। पिछला जीएमसी चुनाव अक्टूबर 2021 में हुआ था जिसमें BJP ने 44 में से 41 सीट जीती थीं। जबकि कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली थी।

थारा नगरपालिका में बीजेपी ने 19 सीटें जीतीं

बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका में भाजपा ने 24 में से 19 सीटें जीतीं। जबकि कांग्रेस को बाकी पांच सीटों पर जीत मिलीं। थारा नगरपालिका चुनाव का परिणाम भी आज ही घोषित हुआ। देवभूमि द्वारका जिले की ओखा नगरपालिका में 32 सीट के लिए मतदान हुआ था। इनमें से भारतीय जनता पार्टी ने 29 जीतीं। जबकि कांग्रेस को तीन सीट मिलीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें