Myanmar Border Firing: भारत-म्यांमार सीमा पर पांगसाऊ के पास भारी गोलीबारी, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद

Arunachal Pradesh Border Gunfire: अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा के पास पांगसाऊ क्षेत्र में भारी गोलीबारी हुई है। ईटानगर पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस घटना में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया है। घटना के विस्तृत ब्योरे का इंतजार है

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 1:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जानकारी के मुताबिक, भारत-म्यांमार सीमावर्ती पांगसाऊ क्षेत्र में अचानक गोलियों की तेज आवाजें सुनी गईं

Arunachal Pradesh Pangsau Gunfire: अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा के पास पांगसाऊ क्षेत्र में हुए संदिग्ध उग्रवादी हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया है। ईटानगर पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद जवान की पहचान 42 वर्षीय हवलदार जानखोकाई कुकी के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच और प्राथमिक जानकारियों के अनुसार, इस घातक हमले को नागा उग्रवादी संगठन NSCN-K-YA (युंग ओंग गुट) के कैडरों द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सघन तलाशी अभियान जारी, सीमा पर सुरक्षा सख्त


रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने हमलावरों का सुराग लगाने और पूरे सीमावर्ती इलाके को सुरक्षित करने के लिए व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत-म्यांमार सीमा पर निगरानी और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए बाड़ लगाने का काम तेजी से चल रहा है। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में हाई अलर्ट पर हैं, हालांकि घटना के सटीक स्थान और परिस्थितियों से जुड़े विस्तृत ब्योरे का अभी इंतजार किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।