Ram Rahim Out Of Jail: जेल में बंद विवादित धर्मगुरु डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से 21 दिन की फरलो दे दी गई है। जनवरी 2024 के बाद से यह पांचवीं बार है जब उसे अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया गया है। वहीं, राम रहीम 2017 में बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा सुनाए जाने के बाद 13 बार जेल से बाहर आ चुका है। इससे पहले जनवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह सिरसा डेरे में ही रहा।
