Get App

Haryana: हरियाणा पुलिस का 'डिजिटल स्ट्राइक', माफिया कल्चर और हथियारों को बढ़ावा देने वाले 67 गाने हटाए

Haryana Police: पुलिस का मानना है कि ऐसे गाने युवाओं के मानस पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और उन्हें अपराध की ओर प्रेरित करते हैं। DGP ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे किसी भी कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जो आपराधिक व्यवहार को बढ़ावा देगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 4:11 PM
Haryana: हरियाणा पुलिस का 'डिजिटल स्ट्राइक', माफिया कल्चर और हथियारों को बढ़ावा देने वाले 67 गाने हटाए
पुलिस ने उन सोशल मीडिया और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से संपर्क कर इन गानों को हटवाया है जहां ये उपलब्ध थे

Haryana: हरियाणा पुलिस ने राज्य में 'गैंगस्टर और गन कल्चर' पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। आज चंडीगढ़ में जारी एक आधिकारिक बयान में पुलिस ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से ऐसे 67 गानों को हटा दिया गया है, जो हथियारों के प्रदर्शन, माफिया जीवनशैली और हिंसा का महिमामंडन कर रहे थे।

पुलिस ने उन सोशल मीडिया और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से संपर्क कर इन गानों को हटवाया है जहां ये उपलब्ध थे। हालांकि पुलिस ने अभी उन गानों या गायकों के नामों का खुलासा नहीं किया है जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें कई लोकप्रिय हरयाणवी और पंजाबी ट्रैक शामिल हो सकते हैं। IT सेल और साइबर यूनिट लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है ताकि ऐसे कंटेंट की पहचान की जा सके।

युवाओं को 'क्राइम' से बचाने की मुहिम

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल के अनुसार, यह कार्रवाई एक बड़े अभियान का हिस्सा है। पुलिस का मानना है कि ऐसे गाने युवाओं के मानस पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और उन्हें अपराध की ओर प्रेरित करते हैं। DGP ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे किसी भी कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जो आपराधिक व्यवहार को बढ़ावा देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें