Get App

Bareilly Dalit Attack: सिर मुंडवाया, मूंछ काटी और फिर चेहरे पर पोत दी कीचड़, बरेली में पैसे मांगने पर दलित व्यक्ति से बर्बरता

Bareilly Dalit Attack: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दलित व्यक्ति को उधार लिए गए पैसे वापस मांगने पर तीन स्थानीय गुंडों ने बुरी तरह पीटा और अपमानित किया। आरोप है कि गुंडों ने उसका सिर और भौंहें मुंडवा दीं, मूंछें काट दीं और उसके चेहरे पर कीचड़ मल दिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 8:17 AM
Bareilly Dalit Attack: सिर मुंडवाया, मूंछ काटी और फिर चेहरे पर पोत दी कीचड़, बरेली में पैसे मांगने पर दलित व्यक्ति से बर्बरता
सिर मुंडवाया, मूंछ काटी और फिर चेहरे पर पोत दी कीचड़, बरेली में पैसे मांगने पर दलित व्यक्ति से बर्बरता

Bareilly Dalit Attack: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दलित व्यक्ति को उधार लिए गए पैसे वापस मांगने पर तीन स्थानीय गुंडों ने बुरी तरह पीटा और अपमानित किया। आरोप है कि गुंडों ने उसका सिर और भौंहें मुंडवा दीं, मूंछें काट दीं और उसके चेहरे पर कीचड़ मल दिया। इसके अलावा, तीनों ने उसके अपमान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

यह घटना लगभग एक महीने पहले हुई थी। पप्पू दिवाकर, जिस पर तीनों ने हमला किया, पिछले कुछ महीनों से आरोपी चंद्रसेन के बरेली स्थित घर में रह रहा था। स्थानीय पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उसने बताया कि चंद्रसेन ने उससे ट्रैक्टर खरीदने के लिए साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। हालांकि, जब दिवाकर ने चंद्रसेन से पैसे वापस मांगे, तो चंद्रसेन ने अपने बेटे पप्पू, दोस्त गोधनलाल और कई अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि तीनों ने दिवाकर के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया और जातिवादी गालियां दीं। इसके अलावा, उन्होंने दिवाकर की मूंछें, सिर और भौंहें मुंडवाकर उन पर हमला किया। उन्होंने हमले के हर पल को वीडियो में रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें