Get App

Poonch LoC Firing: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पर भारी गोलीबारी, सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

Poonch LoC Firing: रविवार को सेना ने बालकोट सेक्टर में कुछ संदिग्धों की हलचल देखी, जिसके बाद तुरंत फायरिंग शुरू कर दी गई। सेना और घुसपैठियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 11:25 AM
Poonch LoC Firing: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पर भारी गोलीबारी, सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश
सेना हाई अलर्ट पर है और इलाके में कड़ी नजर बनाए हुए है

Heavy Firing Erupts At LoC: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। रविवार को सेना ने बालकोट सेक्टर में कुछ संदिग्धों की हलचल देखी, जिसके बाद तुरंत फायरिंग शुरू कर दी गई। सेना और घुसपैठियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है।

आज सुबह करीब 05:30 बजे, व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने बालाकोट इलाके में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी। तुरंत अलर्ट हुए जवानों ने गोलीबारी कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठियों के भागने के बाद, सेना ने पूरे इलाके पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपने जवानों को फिर से तैनात किया है और इलाके की निगरानी बढ़ा दी है। सेना हाई अलर्ट पर है और इलाके में कड़ी नजर बनाए हुए है।

'मानव GPS' बागू खान को सेना ने किया था ढेर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें