आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी: 2 राज्यों में रेड कलर वॉर्निंग, IMD ने इन 21 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट दिया

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 जुलाई के लिए तड़के राष्ट्रीय मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। IMD ने देश के दो राज्यों (गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र) के लिए रेड कलर वॉर्निंग जारी करते हुए अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 9:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Heavy Rain Alert: देश के करीब 21 से अधिक राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है

India Weather Today 23 July: देश भर में मानसून का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में आसमान से आफत बरस रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 जुलाई के लिए तड़के राष्ट्रीय मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। IMD ने देश के दो राज्यों (गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र) के लिए रेड कलर वॉर्निंग जारी करते हुए अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, कोंकण एवं गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों समेत 21 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का पूर्वानुमान दिया गया है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि आज 23 जुलाई को आपके राज्य और आसपास के क्षेत्रों में मौसम की कैसी स्थिति रहने वाली है।


गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में 'रेड कलर वॉर्निंग', होगी अत्यंत भारी बारिश

मौसम विभाग ने आज 23 जुलाई को दो प्रमुख राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के मैदानी और उत्तरी हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। महाराष्ट्र के मध्यवर्ती इलाकों और घाट क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की वजह से जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

इन अंचलों में होगी बहुत भारी बारिश

IMD के मुताबिक आज देश के नीचे दिए गए राज्यों और क्षेत्रों में मूसलाधार से भारी बारिश दर्ज की जाएगी:-

मध्य प्रदेश: राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों का तेज जमावड़ा रहेगा और बहुत भारी बारिश होगी।

पूर्वी राजस्थान: राजस्थान के पूर्वी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वाकलन है।

कोंकण और गोवा: तटीय इलाकों और गोवा में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत (नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा): पूर्वोत्तर के इन चारों राज्यों में आज बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है।

उत्तर से दक्षिण तक 21 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के विशाल भूभाग में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rainfall) की संभावना व्यक्त की है। उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मध्य और पूर्वोत्तर भारत के मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलावा छत्तीसगढ़, विदर्भ, असम व मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी।

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल और सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इसी तरह दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, माहे और तेलंगाना के अलग-अलग अंचलों में मेघ बरसेंगे।

आंधी-तूफान, बिजली और 50 किमी/घंटा की तूफानी हवाएं

बारिश के साथ-साथ IMD ने कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर भी सचेत किया हैय़ झारखंड, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, कर्नाटक, केरल व माहे, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं और बारिश होगी।

khgyk;k

अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूरे गुजरात राज्य, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, उत्तराखंड और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।