Get App

Weather Update: तमिलनाडु में बारिश, दिल्ली में कोहरा, हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी के आसार

देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। IMD के अनुसार मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि अंडमान-निकोबार में 14 नवंबर तक बारिश जारी रहेगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा और सुबह हल्का कोहरा छाएगा, साथ ही दिवाली के बाद प्रदूषण से AQI सीवियर कैटेगरी में पहुंच गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में 12-13 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 7:55 AM
Weather Update: तमिलनाडु में बारिश, दिल्ली में कोहरा, हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी के आसार
कल कैसा रहेगा मौसम? जानिए कहां होगी भारी बारिश, कहां बढ़ेगी ठंड और कहां गिरेगी बर्फ

Weather Update: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। आने वाले 2-3 दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। एक तरफ दक्षिण भारत में बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया है, तो दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में भी हलचल बढ़ने वाली है, जहां एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

कहीं भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी, तो कहीं सुबह के कोहरे और गिरते तापमान से ठंड का अहसास होगा। दिल्ली में जहां सुबह-सुबह कोहरे की चादर और प्रदूषण की दोहरी मार पड़ सकती है, वहीं तमिलनाडु और केरल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं, मंगलवार को आपके शहर और राज्य में मौसम कैसा रहेगा और IMD ने क्या चेतावनी दी है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में बारिश का जोर रहेगा। मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अनुमान है। वहां 14 नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। केरल और माहे में बुधवार से बिजली के साथ बारिश शुरू हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें