Get App

आज भारी बारिश की चेतावनी: UP, उत्तराखंड संग 6 राज्यों में मूसलाधार बरसात, IMD ने इन 24 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ओडिशा के लिए रेड कलर वॉर्निंग जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (पूर्वी UP), उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र समेत 6 प्रमुख राज्यों/क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:31 AM
आज भारी बारिश की चेतावनी: UP, उत्तराखंड संग 6 राज्यों में मूसलाधार बरसात, IMD ने इन 24 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Heavy Rain Alert Today: देश के 24 से अधिक राज्यों में आज बारिश, तेज अंधड़, आकाशीय बिजली और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है

India Heavy Rain Alert: देश भर में मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई के लिए ताजा वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज ओडिशा के लिए रेड कलर वॉर्निंग जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (पूर्वी UP), उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र समेत 6 प्रमुख राज्यों/क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। देश के 24 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में आज बारिश, तेज अंधड़, आकाशीय बिजली और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है।

आइए जानते हैं कि आज 27 जुलाई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

ओडिशा में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मौसमी सिस्टम के चलते आज ओडिशा पर मानसून का सबसे ज्यादा असर रहेगा। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें