Weather Alert: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार 29 अक्टूबर को उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के बड़े हिस्से में मौसमी गतिविधियां बेहद उग्र रहने वाली हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के इलाकों में ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं की सख्त चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है।
