नई दिल्ली। देश में इस समय दो अलग-अलग मौसम एक साथ देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में हवा जहरीली होती जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) फिर से सीवियर श्रेणी की तरफ बढ़ रहा है।
