Get App

IMD Today Bulletin: इन राज्यों में आज फिर तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, यूपी-एमपी में गिरा पारा, दिवाली पर ऐसा रहेगा मौसम

IMD के 8 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 9:26 AM
IMD Today Bulletin: इन राज्यों में आज फिर तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, यूपी-एमपी में गिरा पारा, दिवाली पर ऐसा रहेगा मौसम
IMD Weather Update: उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आज यानी 8 नवंबर को भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु-पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा नीचे चला गया है। मौसम के इस बदलाव के बीच दिवाली पर मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर भी लोगों की नजरें IMD के पूर्वानुमान पर हैं। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के हिमालयी क्षेत्र में 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डाल सकता है।

आज किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?

IMD के 8 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, लक्षद्वीप तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि IMD ने अपने इस बुलेटिन में मछुआरों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें