Get App

IMD Heavy Rain Alert: डिप्रेशन के असर से 25-27 सितंबर तक जमकर मूसलाधार बारिश, MP, UP से दिल्ली तक मौसम विभाग ने दिया बड़ा अलर्ट

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में 25 से 27 सितंबर के बीच मौसम काफी खराब रहने वाला है। IMD द्वारा 25 सितंबर की दोपहर जारी विशेष बुलेटिन के मुताबिक साउथ छत्तीसगढ़ और उससे सटे साउथ इनर ओडिशा के ऊपर बना दबाव 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 2:23 PM
IMD Heavy Rain Alert: डिप्रेशन के असर से 25-27 सितंबर तक जमकर मूसलाधार बारिश, MP, UP से दिल्ली तक मौसम विभाग ने दिया बड़ा अलर्ट
डिप्रेशन के असर से 25-27 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में 25 से 27 सितंबर के बीच मौसम काफी खराब रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 25 सितंबर की दोपहर जारी विशेष बुलेटिन के मुताबिक साउथ छत्तीसगढ़ और उससे सटे साउथ इनर ओडिशा के ऊपर बना दबाव 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सिस्टम अगले 12 घंटों तक दबाव की अपनी तीव्रता बनाए रखेगा और उसके बाद के 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके साथ ही एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जुड़ा मौसमी सिस्टम भी उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगी।

इन राज्यों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट

डिप्रेशन और पश्चिमी विक्षोभ के मिले-जुले असर के कारण देश के कई राज्यों में अत्यंत मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अत्यंत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को बहुत तेज मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश का ब्योरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें