High Paying Job Abroad: 12वीं के बाद इन 5 कोर्स में बनाएं करियर, विदेश में मिलेगी लाखों की नौकरी
अगर 12वीं के बाद विदेश में लाखों-करोड़ों की नौकरी चाहिए तो ये 5 कोर्स बेस्ट हैं - डेटा साइंस और एआई, नर्सिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, फाइनेंस-एनालिटिक्स और रिन्यूएबल एनर्जी। इनकी अमेरिका, कनाडा, यूके, जर्मनी में जबरदस्त डिमांड है और साथ में पीआर मिलने का मौका भी आसान है।
नई दिल्ली। क्या आपने भी 12वीं पास कर ली है और अब सोच रहे हैं कि ऐसा कौन सा कोर्स करें जिसमें भारत के साथ-साथ विदेश में भी हाई सैलरी जॉब मिले? अगर हां, तो ये खबर आपके काम की है। अक्सर स्टूडेंट्स सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर बनने के बारे में सोचते हैं, लेकिन ग्लोबल जॉब मार्केट में अब कई नए कोर्सेज की डिमांड आसमान पर है।
करियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोर्स चुनते समय सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि अपनी रुचि और उस देश की जॉब डिमांड को देखना सबसे जरूरी है। यहां हम आपको 5 ऐसे करियर-फोकस्ड कोर्स बता रहे हैं, जिनके बाद विदेश में लाखों-करोड़ों का पैकेज और PR तक का मौका मिल सकता है।
1. Data Science और Artificial Intelligence - फ्यूचर का किंग
ये इस समय दुनिया का सबसे हॉट करियर है। अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और यूके में हर कंपनी को डेटा साइंटिस्ट चाहिए। 12वीं के बाद B.Tech in AI या BSc in Data Science करके आप AI Engineer, Machine Learning Expert बन सकते हैं।
सैलरी: भारत में 12-20 LPA, विदेश में $90,000 से $130,000 (लगभग 75 लाख से 1.1 करोड़) सालाना।
2. Nursing और Healthcare - PR का सबसे आसान रास्ता
अगर आप साइंस स्टूडेंट हैं तो ये आपके लिए जैकपॉट है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, UK और जर्मनी में नर्सों की जबरदस्त कमी है। सरकार खुद वीजा दे रही है। B.Sc Nursing के बाद Registered Nurse बनते ही आपको सीधे वर्क वीजा और 2-3 साल में PR मिल जाता है।
सैलरी: UK में £32,000, कनाडा में $70,000 सालाना।
3. Software Development और Cloud Computing - कभी खत्म न होने वाली डिमांड
BCA, B.Tech Computer Science के बाद Cloud Computing, Cyber Security में स्पेशलाइजेशन करें। USA, आयरलैंड, दुबई में इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है।
सैलरी: विदेश में औसत $80,000 से $110,000।
4. Finance और Business Analytics - कॉमर्स वालों के लिए बेस्ट
कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए ये सबसे हाई-पेइंग फील्ड है। BBA + Business Analytics, Economics, International Finance जैसे कोर्स करके आप Investment Banker, Financial Analyst बन सकते हैं। दुबई, सिंगापुर, UK में सबसे ज्यादा स्कोप है।
सैलरी: ₹50 LPA से ₹90 LPA तक।
5. Renewable Energy और Environmental Engineering - ग्रीन फ्यूचर
दुनिया ग्रीन एनर्जी की तरफ जा रही है। जर्मनी, स्वीडन, कनाडा जैसे देश इस फील्ड में एक्सपर्ट्स को हाथों-हाथ ले रहे हैं।
कोर्स चुनने से पहले 3 बातें जरूर चेक करें:
1. आपका इंटरेस्ट किसमें है? नंबर्स में या टेक्नोलॉजी में?
2. उस देश का Post-Study Work Visa कितने साल का है?
3. IELTS में 6.5+ बैंड लाना जरूरी है।
सही स्किल और इंटरनेशनल डिग्री के साथ आप भी विदेश में अपना करियर सेट कर सकते हैं।