Get App

हिमाचल से हो गई ठंड की एंट्री, धौलाधार और मनाली की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, IMD ने मौसम को लेकर दिया ये अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। धौलाधार और मनाली की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। धर्मशाला में पारा 6 डिग्री तक लुढ़का। भारी बर्फ के चलते रोहतांग, शिंकू ला और सच पास बंद हैं। IMD ने शुक्रवार तक हल्की बारिश और शनिवार से मौसम साफ होने का अलर्ट दिया है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 7:51 AM
हिमाचल से हो गई ठंड की एंट्री, धौलाधार और मनाली की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, IMD ने मौसम को लेकर दिया ये अलर्ट

शिमला (Shimla): हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विंटर सीजन ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। बुधवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से धौलाधार रेंज, मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसका सीधा असर टूरिज्म और लोकल इकोनॉमी पर दिखने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, चंबा के सच पास में 1 फीट तक बर्फ गिरी है। सुराल में 3 इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई है। बर्फबारी के बाद लाहौल पुलिस ने एहतियातन 3 बड़े हाईवे - रोहतांग से सरचू, दारचा से शिंकू ला और ग्राम्फू से बटल को बंद कर दिया है।

100 गाड़ियां फंसी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

भारी बर्फबारी के कारण गोंदला के पास करीब 100 पर्यटक वाहन फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाला। लाहौल-स्पीति पुलिस ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि बिना मौसम की जानकारी के हाई-एल्टीट्यूड एरिया में न जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें