तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलागा वेत्रि कझगम (TVK) आज हो रही मतगणना में जबरदस्त बढ़त बनाए हुए है। रुझानों को देखकर साफ लग रहा है कि विजय अपनी पहली ही सियासी पारी में तमिलनाडु के 'किंग' बनकर उभरने वाले हैं। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बीच, सोशल मीडिया पर एक बार फिर विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के पुराने रिश्तों की चर्चा शुरू हो गई है।
