Hurun Global Rich List 2026 : हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, इस साल भारत के अरबपतियों के क्लब में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस लिस्ट में 57 नए लोग शामिल हुए हैं। इसके साथ ही भारत में अरबपतियों की कुल संख्या 308 हो गई है, जिससे यह देश चीन और अमेरिका के बाद दुनिया भर में अरबपतियों का तीसरा सबसे बड़ा हब बन गया है। हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट कई नए लोग हेल्थकेयर, ऑटो कंपोनेंट्स, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज़ जैसे सेक्टर से आए हैं। इस साल कुछ लोग अरबपतियों के क्लब से बाहर भी हुए हैं।
