West Bengal: पश्चिम बंगाल में I-PAC के दफ्तरों पर हुई छापेमारी को लेकर छिड़ा कानूनी और राजनीतिक घमासान अब देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है। ED ने आज सुप्रीम कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल कर पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को तुरंत निलंबित करने की मांग की है। ED का आरोप है कि राज्य पुलिस प्रशासन ने जांच में न केवल बाधा डाली, बल्कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
