Get App

Jharkhand Plane Crash: ‘उसे पढ़ाने के लिए खेत बेचा’, झारखंड प्लेन क्रैश में मारे गए डॉक्टर के पिता का छलका दर्द

Jharkhand Plane Crash: सोमवार रात झारखंड के चतरा जिले में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल थे। यह चार्टर विमान एक एयर एंबुलेंस था, जिसमें 41 साल के मरीज संजय कुमार को ले जाया जा रहा था। उनके साथ डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 1:20 PM
Jharkhand Plane Crash: ‘उसे पढ़ाने के लिए खेत बेचा’, झारखंड प्लेन क्रैश में मारे गए डॉक्टर के पिता का छलका दर्द
‘उसे पढ़ाने के लिए खेत बेचा’, झारखंड प्लेन क्रैश में मारे गए डॉक्टर के पिता का छलका दर्द

Jharkhand Plane Crash: सोमवार रात झारखंड के चतरा जिले में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल थे। यह चार्टर विमान एक एयर एंबुलेंस था, जिसमें 41 साल के मरीज संजय कुमार को ले जाया जा रहा था। उनके साथ डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, दिल्ली जा रही Beechcraft C90 एयर एम्बुलेंस का कोलकाता से संपर्क और रडार संपर्क टूट गया।

मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है- मृत डॉक्टर के पिता

विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें डॉक्टर भी शामिल थे। घटना के बाद उनके व्याकुल पिता ने मीडिया से बात करते हुए अपने बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया। विकास कुमार गुप्ता के पिता ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, “मेरा बेटा डॉक्टर था। उसने मुझे बताया था कि वह मरीजों के साथ दिल्ली जा रहा है, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। मैंने उसे पढ़ाने के लिए अपना खेत बेचा था।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें