Get App

Divya Mittal: IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल की नई पारी के संकेत, 4 चर्चाओं के बीच खुद करेंगी खुलासा

IAS Divya Mittal: IAS की नौकरी छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल के सामने आगे के करियर को लेकर कई रास्ते हैं। सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बीच उन्होंने खुद चार संभावनाओं का जिक्र किया है। हालांकि, इनमें से वह वास्तव में क्या करने जा रही हैं, इसका खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। अब सबकी नजर 29 सितंबर की सुबह 8:30 बजे होने वाले उनके ऐलान पर है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 8:20 AM
Divya Mittal: IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल की नई पारी के संकेत, 4 चर्चाओं के बीच खुद करेंगी खुलासा
IAS Divya Mittal: देवरिया समेत यूपी के कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुकीं दिव्या मित्तल अब नई पारी की शुरूआत करेंगी

IAS Divya Mittal: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी दिव्या मित्तल के अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। क्या वह राजनीति में कदम रखेंगी, विदेश जाएंगी या फिर परिवार के साथ समय बिताएंगी? इन तमाम अटकलों के बीच दिव्या मित्तल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर कहा है कि वह जल्द ही अपने अगले कदम का खुलासा करेंगी। वह अपने अगले कदम की जानकारी 29 सितंबर को देंगी। दिव्या मित्तल ने X पर लिखा, "मुझे पता है कि आप आगे क्या करना चाहिए, इसे लेकर सोच रहे हैं। मैंने पढ़ लिया है। चार तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।" इसके बाद उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर चार संभावनाएं गिनाईं।

दिव्या मित्तल के अगले कदम को लेकर 4 चर्चाएं

दिव्या मित्तल के मुताबिक, उनके बारे में ये चार तरह की बातें कही जा रही हैं:-

1. बच्चे छोटे हैं, इसलिए अब घर पर रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें