Get App

IAS Durga Shakti Nagpal: जज को फोन कर दबाव बनाने का आरोप; IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना केस

IAS Durga Shakti Nagpal: गोंडा में लंबे समय से लंबित नजूल भूमि विवाद की सुनवाई कर रहीं सिविल जज शबीना खान को कथित तौर पर फोन करके प्रभावित करने और दबाव बनाने के मामले में हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चर्चित IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर अब अवमानना का केस चलेगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 9:54 AM
IAS Durga Shakti Nagpal: जज को फोन कर दबाव बनाने का आरोप; IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना केस
IAS Durga Shakti Nagpal: चर्चित IAS दुर्गा शक्ति नागपाल एक मामले में घिरती नजर आ रही हैं

Contempt Case Against IAS Durga Shakti Nagpal: उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह अभी देवीपाटन डिवीजन की कमिश्नर हैं। गोंडा में लंबे समय से लंबित नजूल भूमि विवाद की सुनवाई कर रहीं सिविल जज शबीना खान को कथित तौर पर फोन करके प्रभावित करने और दबाव बनाने के मामले में हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। नागपाल पर अब अवमानना का केस चलेगा। सीनियर डिवीजन सिविल जज सबीना खान ने IAS अधिकारी के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट जज को चिट्ठी लिखकर गंभीर आरोप लगाया है।

हाई कोर्ट सख्त

जज को फोन कर कथित रूप से दबाव बनाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने गोंडा की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के इस कथित कृत्य को न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार बताया है। हाई कोर्ट ने कहा कि अदालतों को ऐसे दबावों से मुक्त रखना जरूरी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले को आपराधिक अवमानना की कार्यवाही के लिए चीफ जस्टिस को भेज दिया है।

कोर्ट ने कहा, "कमिश्नर अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने एक पेंडिंग केस को लेकर मुझ पर बेवजह दबाव डाला और हाई कोर्ट में शिकायत करने की धमकी दी। उन्होंने मेरे संस्कारों पर भी सवाल उठाए। इससे मुझे दुख पहुंचा है।" अपनी चिट्ठी में जज ने IAS अफसर के साथ हुई बातचीत का ब्योरा दिया और केस को दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की। उनकी गुजारिश के बाद, केस को सिविल जज (FTC) नवीन, गोंडा सीनियर डिवीज़न की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। अगली सुनवाई 24 अगस्त यानी आज होनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें