Get App

इस IAS अधिकारी को मिली CBSE की कमान, जानें केंद्र सरकार ने किसे बनाया चेयरपर्सन

CBSE Chairman : 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी मंदीप के. भंडारी को शिक्षा मंत्रालय के तहत CBSE का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब करीब चार महीने पहले 12वीं आसंर शीट की जांच के लिए शुरू किए गए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर CBSE को सवालों और जांच का सामना करना पड़ा था

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 10:24 PM
इस IAS अधिकारी को मिली CBSE की कमान, जानें केंद्र सरकार ने किसे बनाया चेयरपर्सन
IAS अधिकारी मंदीप के भंडारी को शिक्षा मंत्रालय के तहत CBSE का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE को नया चेयरपर्सन मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी मंदीप के. भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरपर्सन बनाया है। जनकारी के मुताबिक, मंदीप के. भंडारी 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब करीब चार महीने पहले 12वीं आसंर शीट की जांच के लिए शुरू किए गए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर CBSE को सवालों और जांच का सामना करना पड़ा था।

इस मामले के बाद छात्रों की शिकायतों के साथ-साथ डिजिटल तरीके से कॉपियां जांचने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठे थे। इसके अलावा, सिस्टम की खरीद और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच शुरू की गई।

CBSE को मिला चेयरपर्सन 

सरकारी आदेश के मुताबिक, 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी मंदीप के भंडारी को शिक्षा मंत्रालय के तहत CBSE का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड कर भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी के बराबर रैंक और सैलरी दिया गया है। 25 सितंबर के ACC आदेश में मंदीप के भंडारी का नाम सरकार की मंजूरी वाले कई वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों के साथ शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें