Get App

CA Inter AIR 1 Sakshi Chandak: सुबह 5 बजे उठकर 14 घंटे पढ़ाई, AI से समझे Audit-Law के केस, ऐसे बनी टॉपर

ICAI CA Inter September 2026 Result में नासिक की साक्षी चंडक ने 502 अंकों के साथ AIR 1 हासिल की है। साक्षी ने 12-14 घंटे की पढ़ाई, 4 बार रिवीजन और AI टूल्स की मदद से टॉप किया। जानें उनकी पूरी तैयारी की रणनीति।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 4:01 PM
CA Inter AIR 1 Sakshi Chandak: सुबह 5 बजे उठकर 14 घंटे पढ़ाई, AI से समझे Audit-Law के केस, ऐसे बनी टॉपर

साक्षी नासिक के इगतपुरी की रहने वाली हैं। वे नासिक में माहेश्वरी हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रही थीं। इस बार Group 1 में 23.14% और Group 2 में 18.92% बच्चे ही पास हुए हैं, ऐसे में 83.67% लाना बड़ी बात है।

कैसे बनीं साक्षी चंडक CA Inter Topper? जानिए AI वाली पढ़ाई का सीक्रेट

CA बनने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए नासिक की साक्षी चंडक (Sakshi Chandak) मिसाल बन गई हैं। ICAI ने September 2026 का रिजल्ट जारी किया है, जिसमें साक्षी ने 600 में से 502 नंबर (83.67%) लाकर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। उनके साथ मुंबई के नील शाह ने भी इतने ही नंबर लाए हैं।

सुबह 5 बजे से रात 10:30 तक पढ़ाई

साक्षी ने बताया कि वो रोज सुबह 5 बजे उठ जाती थीं। उनकी तैयारी जुलाई 2025 से शुरू हुई थी। नॉर्मल दिनों में 12 घंटे और एग्जाम के आखिरी दिनों में 14 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। वो कहती हैं, "ज्यादा घंटे पढ़ने से ज्यादा जरूरी है, टाइम का सही इस्तेमाल करना।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें