कोलकाता। IIM कलकत्ता के MBA प्लेसमेंट में इस बार कई बड़े ऑफर सामने आए हैं। देश-विदेश की कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रोसेस में हिस्सा लिया और स्टूडेंट्स को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी के मौके मिले। प्लेसमेंट में कंसल्टिंग सेक्टर की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रही। इसके अलावा मैनेजमेंट, फाइनेंस और IT जैसे फील्ड में भी स्टूडेंट्स को ऑफर मिले।
कंसल्टिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा जॉब ऑफर मिले। इसके बाद जनरल मैनेजमेंट का नंबर रहा। अलग-अलग रीजन की हिस्सेदारी इस तरह रही।
डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कंपनियों ने दिए लाखों के सैलरी पैकेज
IIM कलकत्ता के 61वें MBA बैच के 458 स्टूडेंट्स को 202 कंपनियों से 542 जॉब ऑफर मिले। स्टूडेंट्स का एवरेज सालाना पैकेज 36 लाख रुपये और मीडियन पैकेज 35 लाख रुपये रहा। सबसे बड़ा डोमेस्टिक पैकेज 1.45 करोड़ रुपये और विदेशी कंपनी से मिला सबसे बड़ा ऑफर 1.10 करोड़ रुपये सालाना का था।
एवरेज पैकेज सभी स्टूडेंट्स की सैलरी को जोड़कर निकाला जाता है। वहीं, मीडियन पैकेज में आधे स्टूडेंट्स की सैलरी इससे कम और आधे की इससे ज्यादा होती है।
एग्जीक्यूटिव MBA को भी मिला अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज
इस MBA बैच में अलग-अलग सब्जेक्ट से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट शामिल थे। इनके एजुकेशनल बैकग्राउंड और एक्सपीरियंस की जानकारी इस तरह है।
एवरेज वर्क एक्सपीरियंस: 22.6 महीने
इंजीनियरिंग बैकग्राउंड: 55.7%
बैच में CA, CFA और FRM जैसी क्वालिफिकेशन रखने वाले 80 से ज्यादा स्टूडेंट शामिल थे, जबकि 20 से ज्यादातर स्टूडेंट्स को स्टार्टअप चलाने का एक्सपीरियंस था। वहीं, IIM कलकत्ता के एग्जीक्यूटिव MBA (MBAEx) बैच का एवरेज सालाना पैकेज 35.37 लाख रुपये रहा और सबसे बड़ा पैकेज 1.25 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
पिछले साल के मुकाबले इस साल रहा इतने परसेंट हाइक
इंस्टिट्यूट के पिछले प्लेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से 2025 के बीच एवरेज सालाना पैकेज करीब 34 लाख से 36 लाख रुपये के बीच रहा।
2025: एवरेज पैकेज 34.23 लाख रुपये रहा। सबसे बड़ा डोमेस्टिक पैकेज 91.45 लाख रुपये और इंटरनेशनल पैकेज 1.45 करोड़ रुपये था।
2024: एवरेज पैकेज 35.61 लाख रुपये रहा और सबसे बड़ा पैकेज 1.20 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया।
पिछले कुछ सालों में IIM कलकत्ता के MBA स्टूडेंट्स का औसत पैकेज करीब-करीब एक जैसा रहा है। हालांकि, सबसे बड़े पैकेज में हर साल बदलाव हुआ है।