Get App

IIT job offers withdrawn: आईआईटी से दो प्लेसमेंट सीजन के लिए बाहर हो सकती हैं ओरेकल समेत 22 कंपनियां, जानें क्यों लेना पड़ रहा ऐसा फैसला

IIT job offers withdrawn: देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों के 2 प्लेसमेंट सीजन के लिए ओरेकल समेत 22 कंपनियां बाहर हो सकती हैं। है। एआईपीसी 30 सितंबर तक कंपनियों को लिखकर बताएगी कि उन्हें अगले दो सालों तक आईआईटी प्लेसमेंट सिस्टम के जरिए भर्तियां करने की इजाजत नहीं होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 10:54 AM
IIT job offers withdrawn: आईआईटी से दो प्लेसमेंट सीजन के लिए बाहर हो सकती हैं ओरेकल समेत 22 कंपनियां, जानें क्यों लेना पड़ रहा ऐसा फैसला
ये कंपनियां 2026 में ग्रेजुएट होने वाले स्टूडेंट्स को दिए गए जॉब ऑफर को पूरा करने में फेल रहीं।

IIT job offers withdrawn: देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों ने छात्रों के हितों को देखते हुए सर्व सम्मति से एक फैसला किया है। इस फैसले के अनुसार, इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने 2 प्लेसमेंट सीजन के लिए 22 कंपनियां को बाहर कर दिया है। आईआईटी संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान छात्रों को नौकरी का ऑफर देने वाली इन कंपनियों में ओरेकल जैसी दिग्गज कंपनी भी शामिल है।

ऑल आईआईटी प्लेसमेंट कमेटी (AIPC) इस बारे में 30 सितंबर तक कंपनियों को लिखित रूप से सूचित करेगी। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये कंपनियां 2026 में ग्रेजुएट होने वाले स्टूडेंट्स को दिए गए जॉब ऑफर को पूरा करने में फेल रहीं। एआईपीसी के कन्वीनर और आईआईटी गुवाहाटी के एसोसिएट प्रोफेसर जॉन जोस ने बताया कि कमेटी ने कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने के बजाय इस एक्शन को "नॉन-कोऑपरेशन" कहा है।

एआईपीसी ने क्यों लिया यह फैसला ?

आईआईटी ने अगले दो प्लेसमेंट सीजन के लिए कैंपस रिक्रूटमेंट के लिए 22 कंपनियों के साथ सहयोग बंद करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये कंपनियां 2026 में ग्रेजुएट होने वाले स्टूडेंट्स को दिए गए जॉब ऑफर को पूरा करने में फेल रहीं। यह फैसला 23 आईआईटी के 150 से ज्यादा ऑफर पर लागू होता है। एआईपीसी के कन्वीनर जोस जोस ने कहा कि कुछ कंपनियों ने 10 से 15 ऑफर वापस ले लिए थे। फाइनल लिस्ट और जिन ऑफर पर असर पड़ा है, उनकी संख्या अभी भी तैयार की जा रही है क्योंकि अलग-अलग आईआईटी कमेटी को मामलों के स्टेटस के बारे में अपडेट कर रहे हैं।

प्लेसमेंट सीजन से बाहर होने वाली कंपनियों में ओरेकल भी शामिल

आईआईटी के 2 प्लेसमेंट सीजन से बाहर होने वाली कंपनियों की सूची में ओरेकल का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस सॉफ्टवेयर कंपनी ने आईआईअी छात्रों को दिए गए करीब 40 ऑफर नहीं माने। कई स्टार्टअप भी इस लिस्ट में हैं।

IITs ने नियोक्ताओं को पहले दी थी चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें