आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच चिप्स को गर्म होने से बचाना टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। IIT मद्रास के पूर्व छात्र आकाश रामदास के AI स्टार्टअप ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। MoneyControl की रिपोर्ट के अनुसार, आकाश रामदास द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप Discovered Materials ने 9 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग हासिल की है। कंपनी इस फंडिंग का इस्तेमाल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए नए और बेहतर मटेरियल की खोज में करेगी।
