IMD Weather Update: देश भर में मौसमी प्रणालियों के लगातार बदलने से एक तरफ जहां अंडमान सागर में गहरा चक्रवाती दबाव बन रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखा जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 28 सितंबर को जारी किए गए वेदर बुलेटिन के मुताबिक उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल गया है। 28 सितंबर को यह डिप्रेशन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था।
