Get App

कहीं आफत की बारिश तो कहीं ठंड की दस्तक! जानिए दक्षिण भारत से लेकर दिल्ली-NCR तक के मौसम का हाल

IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु के 17 जिलों में येलो अलर्ट है, जबकि केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 12:35 PM
कहीं आफत की बारिश तो कहीं ठंड की दस्तक! जानिए दक्षिण भारत से लेकर दिल्ली-NCR तक के मौसम का हाल

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IMD के अनुसार, दिल्ली-Delhi NCR में 24 और 25 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी इन तारीखों पर बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 23 अक्टूबर से बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु के 17 जिलों में येलो अलर्ट

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर तक 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कुड्डालोर और तिरुचि जैसे जिले शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें