IMD Heavy Rain Alert 26th May: देशभर के मौसम में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा मॉर्निंग बुलेटिन में देश के 13 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान और बवंडर की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 26 मई को बिहार और झारखंड समेत कई जगहों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला बवंडर यानी अंधड़ (Thundersquall) दस्तक देगा।
