IMD Heavy Rain Alert: 12 से अधिक राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट! दिल्ली से यूपी-बिहार तक जमकर बरसेंगे मेघ, आंधी तूफान, 16 जून तक ऐसा रहेगा मौसम
IMD Heavy Rain Alert: इस समय देश में मौसम का बेहद अनोखा और दोतरफा रूप देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 3:18 PM
IMD Heavy Rain Alert: देश के 12 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर 16 जून 2026 तक का एक विस्तृत वेदर बुलेटिन जारी किया है। इस समय देश में मौसम का बेहद अनोखा और दोतरफा रूप देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की दस्तक से मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 12 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले प्रचंड आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून की ताजा स्थिति
मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) इस समय हरनाई, सोलापुर, कलबुर्गी, नंद्याल और चेन्नई से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के भीतर मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।
दिन-ब-दिन मौसम का पूरा हाल (10 से 16 जून का प्रेडिक्शन)
10 जून: भारी बारिश और उमस का टॉर्चर
भारी से बहुत भारी बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम।
भारी बारिश: बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तटीय व उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, कोंकण व गोवा, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और तेलंगाना।
आंधी-तूफान (50-60 किमी/घंटा): दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश।
लू का अलर्ट: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज आखिरी बार भीषण लू की मार पड़ेगी।
11 और 12 जून: सबसे खतरनाक दिन, 80kmph की आंधी और ओलावृष्टि
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन दो दिनों में उत्तर और मध्य भारत में मौसम सबसे ज्यादा रौद्र रूप दिखाएगा।
प्रचंड थंडरस्कॉल (60-80 किमी/घंटा): दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जून को 60 से 70 किमी प्रति घंटे (झोंके 80 किमी/घंटे तक) की रफ्तार से विनाशकारी आंधी-तूफान आने की आशंका है।
ओलावृष्टि का अलर्ट: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश (पश्चिमी), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में इन दो दिनों के दौरान भारी ओलावृष्टि हो सकती है।
धूलभरी आंधी: राजस्थान और उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
भारी बारिश: अरुणाचल, असम, मेघालय, केरल, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड और बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। ओडिशा में 11 जून को अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट है।
13 और 14 जून: बिहार-यूपी में बारिश, राजस्थान में धूलभरी आंधी
भारी बारिश: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और केरल।
आंधी और बिजली (40-50 किमी/घंटा): दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना।
पश्चिमी राजस्थान: 13 जून को पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी (Dust Storm) चलने की संभावना है।
15 और 16 जून: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, बिहार में थंडरस्कॉल
भारी बारिश: मानसून की सक्रियता के कारण अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 15 और 16 जून को भारी बारिश जारी रहेगी।
बिहार में अलर्ट: बिहार में 15 और 16 जून को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक आने वाली तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है।
बाकी राज्यों का हाल: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।
तापमान में उतार-चढ़ाव: लू से कब मिलेगी राहत?
उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान): 10 जून के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी, जिससे भीषण लू और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। 14 जून के बाद तापमान में फिर से 2-4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
मध्य और पूर्वी भारत: मध्य भारत में 12 जून के बाद तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा, जबकि पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, बंगाल) में 12 से 14 जून के बीच पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आएगा।