भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के कई राज्यों के लिए राहत की बड़ी खबर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है, जिससे देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने देश के लगभग 18 राज्यों में भारी बारिश और 22 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। यह मानसूनी सिस्टम अगले 26 जून तक देश के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव रहेगा।
