Weather Update: देश में मौसमी गतिविधियों में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 सितंबर की दोपहर नया वेदर बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला थमने वाला है और मौसम शुष्क होने की ओर बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
