IMD Heavy Rain Alert: देश के समुद्री क्षेत्रों में मौसमी हलचल एक बार फिर काफी तेज हो गई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ एक साथ मजबूत मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा और विस्तृत मौसम बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट के पास एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) बनने जा रहा है। इसके असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में 26 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।
