आज बारिश का तांडव: इन 3 इलाकों में रेड कलर वॉर्निंग, दिल्ली-यूपी और बिहार समेत इन 22 राज्यों के लिए IMD ने हैवी रेन का अलर्ट दिया

IMD Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी इलाकों में बारिश का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत कुल 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 9:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD Heavy Rain Alert: भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी आशंका है

Heavy Rain Alert: देश में मानसूनी बारिश अपने उग्र रूप में पहुंच चुकी है और मौसम विभाग ने आज 4 अगस्त के लिए देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी इलाकों में बारिश का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत कुल 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी और तटीय इलाकों तक भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।

इन 3 क्षेत्रों के लिए अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट


मौसम विभाग के 4 अगस्त के बुलेटिन के मुताबिक देश के तीन प्रमुख इलाकों में कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और जलभराव का खतरा बना हुआ है। असम में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों का भयंकर तांडव देखने को मिलेगा, जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मेघालय में भी अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के क्षेत्रों में भी एक-दो जगहों पर बेहद भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रहने वाला है। आईएमडी ने कई राज्यों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया है। बिहार के अलग अलग जिलों में तेज मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है। पहाड़ी राज्य अरुणाचल में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा पूर्वोत्तर के इन चारों राज्यों में भी मूसलाधार बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, यूपी से लेकर दक्षिण तक: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

4 अगस्त को देश के उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है:-

उत्तर भारत: हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख।

पूर्वी व मध्य भारत: झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह।

पश्चिम व दक्षिण भारत: मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल व माहे।

60 किमी/घंटे की आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी

बारिश के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल व माहे, लक्षद्वीप और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD Heavy Rain Alert: भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी आशंका है IMD Heavy Rain Alert: भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी आशंका है

बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, उत्तराखंड और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।