Get App

Weather update: बंगाल में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटों में होगी इन इलाको में झमाझम बारिश!

चक्रवात 'अर्नब' के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तेज हवाओं और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 3:49 PM
Weather update: बंगाल में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटों में होगी इन इलाको में झमाझम बारिश!

कोलकाता (Kolkata), (PTI): पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम बदल सकता है। चक्रवात 'अर्नब' (Arnab) के असर से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, समुद्र में तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को तट के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस चक्रवात का असर दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के पहाड़ी और उप-हिमालयी इलाकों में भी दिख सकता है। कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी है। वहीं, उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना है।

• दक्षिण बंगाल के जिले: दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पुरुलिया

• उत्तर बंगाल के जिले: दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें