IMD Rain Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के हिमालयी क्षेत्र को 10 नवंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। खास तौर पर 12 और 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान है। कश्मीर घाटी में इन दोनों दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है।
