कल का मौसम 25 मई: IMD ने 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, इन जगहों 50-60kmph स्पीड से टकराएगा बवंडर, आंधी-तूफान

IMD Rain Alert : एक तरफ जहा कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में सूरज का सितम जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 28 मई तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान (मुख्य रूप से पश्चिमी राजस्थान), मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में 25 मई को भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है

अपडेटेड May 24, 2026 पर 8:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Report 25 May: देशभर के मौसम का मिजाज इस समय पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है।

देशभर के मौसम का मिजाज इस समय पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा नाइट बुलेटिन में 25 मई के लिए एक बहुत बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में जहां सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।

आईएमडी के मुताबिक, 25 मई को कई राज्यों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ सीधे जमीन से टकराएगा। इसी बीच, साउथवेस्ट मानसून की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके और आगे जाने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक एनालिसिस के मुताबिक इस समय जम्मू और उसके आस-पास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। साथ ही दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ़ लाइन बनी हुई है। इस मजबूत सिस्टम के कारण 25 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कुछ इस तरह रहने वाला है-


इन राज्यों में होगी अत्यधिक भारी बारिश

25 मई को पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 25 मई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।

यहां भी रहेगा हैवी रेन का अलर्ट

इसके अलावा देश के कई अन्य राज्यों और द्वीपों में भी 25 मई को भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, दक्षिण भारत के केरल व माहे, इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल और लक्षद्वीप में 25 मई को हैवी रेन देखने को मिलेगी।

50-60kmph की स्पीड से टकराएगा बवंडर

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को तीन राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रूप दिखाएगा। यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ आने की आशंका है। झारखंड, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अंधड़ का असर दिखेगा।

यहां आएगा तेज आंधी-तूफान

25 मई को देश के कई हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी और हवाएं चलने का अलर्ट है। इन इलाकों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल व सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, मारथवाड़ा, तेलंगाना, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु शामिल हैं। इसके अलावा 25 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, कोस्टल कर्नाटक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली, यूपी और पंजाब में सीवियर हीटवेव चलेगी

एक तरफ जहा कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में सूरज का सितम जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 28 मई तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान (मुख्य रूप से पश्चिमी राजस्थान), मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में 25 मई को भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कोस्टल आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 25 मई को तीव्र लू का प्रकोप लगातार बना रहेगा।

उमस वाली गर्मी

गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अत्यधिक उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 25 मई को रात का तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा रहने वाला है, जिससे लोगों को वार्म नाइट कंडीशंस का सामना करना पड़ेगा।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 25 मई का देशभर का वेदर मैप यहां नीचे देखिए

देशभर के मौसम का मिजाज इस समय पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। देशभर के मौसम का मिजाज इस समय पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।