देशभर के मौसम का मिजाज इस समय पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा नाइट बुलेटिन में 25 मई के लिए एक बहुत बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में जहां सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।
