Weather Update: कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का असर, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में आज मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दिल्ली-NCR में सुबह धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 8:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Heavy Rain Alert: 13 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम खराब रहने का अनुमान है

देश के अलग-अलग राज्यों में आज मौसम के असर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने, आज 13 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में समुद्र की लहरें तेज रह सकती हैं। यहां हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दिल्ली-NCR में सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जानें कैसा होगा आज का मौसम

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

13 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम खराब रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मछुआरों और समुद्र में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने की सलाह दी गई है।


जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कैसा होगा मौसम

आज के दिन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, इन दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश या ओलावृष्टि को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बादलों की गरज के साथ बिजली गिर सकती है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ वहां घूमने या यात्रा करने जा रहे लोगों को मौसम का ध्यान रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली-NCR का कैसा होगा मौसम

दिल्ली-NCR में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक, सुबह कई इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है। दिन में आसमान पर बादल नजर आएंगे। राजधानी में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह पश्चिमी हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।