देश के अलग-अलग राज्यों में आज मौसम के असर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने, आज 13 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में समुद्र की लहरें तेज रह सकती हैं। यहां हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दिल्ली-NCR में सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जानें कैसा होगा आज का मौसम
