IMD Weather Alert: देश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 18 अक्टूबर 2026 के मौसम बुलेटिन के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 18 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है।
मौसम विभाग के अनुसार, केरल और माहे में भी 24 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 19 से 24 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
चेन्नई समेत तमिलनाडु में बेहद भारी बारिश
IMD के मुताबिक, 18 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे तक समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में बेहद भारी बारिश दर्ज की गई। चेन्नई जिले के पैरिस इलाके में 36 सेंटीमीटर और काथिवक्कम में 34 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इतनी अधिक बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है।
इसी अवधि में रायलसीमा के चित्तूर में 9 सेंटीमीटर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के रामनगर में 7 सेंटीमीटर, तटीय आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर नेल्लोर में 7 सेंटीमीटर और तेलंगाना के खम्मम जिले के कोनेजरला में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
किन मौसमी सिस्टम के कारण हो रही है बारिश?
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में सक्रिय कई मौसमी सिस्टम को बारिश की वजह बताया है। इनके प्रभाव से अलग-अलग राज्यों में अगले कई दिनों तक वर्षा और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं:-
24 अक्टूबर तक कहां-कहां होगी बारिश?
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा