IMD Weather Update: देश में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शांत होने के तुरंत बाद अब देश के समुद्री और तटीय इलाकों में एक नया तूफानी तंत्र आकार ले रहा है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने जारी मौसम बुलेटिन में देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में डिप्रेशन और इसके बाद चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, ये सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।
