Get App

Weather Update: 10 नवंबर को आ रहा है नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस! IMD ने इन राज्यों में दिया भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में कैसा मौसम?

दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 से 10 नवंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 6 से 8 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 6 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 3:13 PM
Weather Update: 10 नवंबर को आ रहा है नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस! IMD ने इन राज्यों में दिया भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में कैसा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद 11 और 12 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल इन मैदानी राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है।

दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 से 10 नवंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 6 से 8 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 6 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी 9 से 11 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। IMD के 6 नवंबर 2026 के मौसम बुलेटिन के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम की वजह से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

10 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 नवंबर को इन इलाकों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने इस अवधि में यहां काफी व्यापक से व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 12 नवंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। उत्तराखंड में 8 और 9 नवंबर को छिटपुट बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें