Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है। कहीं, मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है, तो कहीं आंधी, बिजली और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर के बीच भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की जरूरत है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम, 26 अक्टूबर अहम दिन
तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय हो चुका है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज रहने का अनुमान है:-
आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर सबसे ज्यादा नजर
बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा सिस्टम अगले सप्ताह के मौसम को प्रभावित कर सकता है। खासतौर पर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका है:-
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बदलेगा मौसम
मौसम का असर केवल समुद्र तटों तक सीमित रहने का अनुमान नहीं है। पूर्वी भारत में भी अगले सप्ताह बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं:-
मध्य भारत में भी बारिश और तेज हवाओं का खतरा
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
इन बातों को लेकर सावधानी बरतना जरूरी
1. भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों, जलभराव वाली सड़कों और उफनते नालों से दूर रहें।
2. बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
3. तेज हवाओं के दौरान कमजोर छतों, अस्थायी ढांचों और पेड़ों के आसपास सावधानी बरतें।
4. तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रशासन और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें। मछुआरे समुद्र में जाने से पहले जारी चेतावनियों की जांच करें।
5. किसान कटाई के बाद खुले में रखी फसल और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करें।