Get App

IMD Weather forecast: 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया डिप्रेशन, चक्रवात का भी खतरा मंडराया! इन राज्यों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट

Weather forecast for October 23: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण यानी साइक्लॉनिक सर्कुलेशन पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। इसके आगे चलकर और अधिक तेज होकर चक्रवात का रूप लेने की आशंका है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 2:51 PM
IMD Weather forecast: 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया डिप्रेशन, चक्रवात का भी खतरा मंडराया! इन राज्यों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट
Weather forecast for October 23: कल यानी 23 अक्तूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है

Weather forecast for October 23: देश के समुद्री क्षेत्रों में मौसमी हलचल एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण प्रायद्वीप तक कई ताकवर वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण यानी साइक्लॉनिक सर्कुलेशन पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। इसके असर से आगामी 23 अक्टूबर 2को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) बनने जा रहा है। इसके आगे चलकर और अधिक तेज होकर चक्रवात का रूप लेने की आशंका है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश (12 से 20 सेंटीमीटर तक) दर्ज की जा चुकी है। आइए जानते हैं देश के अलगा अलग हिस्सों में आने वाले दिनों के लिए मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान क्या कहता है।

दक्षिण भारत में 26 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश का तांडव

दक्षिण प्रायद्वीप में कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण तमिलनाडु, केरल तट के पास बने निम्न दबाव की वजह से दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर पूरी तरह आक्रामक बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल, केरल और माहे में 22 से 26 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा लक्षद्वीप में 22 से 24 अक्टूबर के बीच बहुत भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें